ऐसी ही ख़बरों को पाने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें और घंटी के बटन को दबाना न भूलें आवश्यकता है उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में को ब्यूरो चीफ ,क्राइम संवाददाता, तहसील संवाददाता,ब्लॉक संवाददाताओं की,इच्छुक युवक/युवती संपर्क करें I अनुभवी ब्यक्तियों को वरीयता दी जायेगी I जुड़ने के लिए संपर्क करें:- MO:-9792427871

बड़ी खबर: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 की उम्र में AIIMS में ली अंतिम सांस, लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे - Dr. Manmohan Singh,,news11tv

*बड़ी खबर: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 की उम्र में AIIMS में ली अंतिम सांस, लंबे समय  से बीमारी से जूझ रहे थे - Dr. Manmohan Singh*
नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में अंतिम सांस ली। 
*डॉ. मनमोहन सिंह: एक प्रख्यात अर्थशास्त्री और कुशल राजनेता*


92 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनकी गिनती भारत के सबसे विद्वान और कुशल प्रधानमंत्रियों में होती है। उन्होंने देश की आर्थिक नीतियों को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई, खासकर उदारीकरण के दौर में।
                                *राज्यसभा में 33 वर्षों का योगदान*



डॉ. सिंह का लंबा संसदीय सफर इस वर्ष 3 अप्रैल को समाप्त हुआ। 1991 में पहली बार असम से राज्यसभा पहुंचे डॉ. सिंह ने लगभग 33 वर्षों तक इस उच्च सदन में अपनी विद्वता और अनुभव से योगदान दिया। 2019 में राजस्थान से वे छठी बार राज्यसभा सांसद बने थे।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके रिटायरमेंट पर एक पत्र में लिखा था, "आपकी सक्रिय राजनीति से अनुपस्थिति संसद और देश में महसूस होगी। आपका ज्ञान और अनुभव सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा।"
*रिपोर्ट अंकित मेहरोत्रा बहराइच*
और नया पुराने